फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Withdraw the case from the Abu Dhabi court, otherwise the entire family will be blown up with a grenade.

Udham Singh Nagar News: अबू धाबी कोर्ट से केस वापस लो, नहीं तो ग्रेनेड से उड़ा देंगे पूरा परिवार

Wed, 21 Jan 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Withdraw the case from the Abu Dhabi court, otherwise the entire family will be blown up with a grenade.
सितारगंज। पंजाब निवासी व्यक्ति पर यूएई में चल रहे कोर्ट केस को वापस नहीं लेने पर वादी को पाकिस्तान से उसे व उसके परिवार को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे भयभीत पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव कौंधा अशरफ, सितारगंज निवासी गुरदेव सिंह ने बताया कि वह अपने भाई जसवीर के साथ दुबई (यूएई) में रहता है। वहां उसका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। पंजाब निवासी अवतार सिंह भी अबू धाबी (यूएई) में रहता है। उसका भी यूएई में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। बताया कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए दोनों के बीच ट्रकों का आदान-प्रदान होता था। इसी बीच लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद के चलते अवतार सिंह ने उसके भाई जसवीर सिंह और भतीजे सलमोन सिंह को डराया, धमकाया और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। तो जसवीर सिंह ने अबू धाबी पुलिस से उसकी शिकायत की। जिस पर अबू धाबी कोर्ट ने अवतार सिंह को तीन महीने की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 51 हजार देहराम का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही उसे अबू धाबी से डिपोर्ट करने का आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसके बाद से अवतार सिंह लगातार उसे व उसके भाई पर अबू धाबी कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने और अनुचित रूप से रुपये ऐंठने का दबाव बना रहा है। जिसके चलते अवतार सिंह ने 15 जनवरी को पाकिस्तान में रहने वाले किसी व्यक्ति से फोन करवा कर उसे, उसके भाई व उसके परिजनों को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दिलवाई है।

बताया कि अवतार सिंह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसका यूएई में ड्रग स्मगलरों के साथ गैर-कानूनी संबंध है। उसे भय है कि आरोपी उसे व उसके परिवार को भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके कारण उसने पुलिस से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में सीओ बीएस धौनी ने बताया कि गुरदेव सिंह की तहरीर पर पंजाब निवासी अवतार सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed