फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wiriya cooperative committee earned 45.89 million

विरिया सहकारी समिति ने कमाये 45.89 लाख

Thu, 24 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नानकमत्ता।
ब्यूूराे, अमर उजाला, नानकमत्ता। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

किसान सहकारिता के सहभागी बनकर अपनी और समिति की आर्थिक स्थिति मजबूत करें। कर्मचारी भी सहज और सरलता के साथ अशिक्षित किसानों को सरकारी ओर समिति की योजनाएं बताकर उनको लाभ पहुंचाएं। यह बात विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने समिति के वार्षिक अधिवेशन में कही।

विज्ञापन

  विरिया दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति का 32वां वार्षिक अधिवेशन बुधवार को  समिति के प्रांगण में संपन्न हुुआ। समिति के प्रबंध निदेशक बलराम सिंह राणा और कैटर सचिव दया शंकर यादव ने वर्ष 2014-15 का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समिति ने वित्त वर्ष में  41 लाख 89 हजार 153 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।
विज्ञापन

अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष विजय सिंह राणा ने कहा कि समिति किसानों के हित के लिए गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन के साथ ही सदस्यों को उनकी अर्थिक स्थिती मजबूत करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने को तत्पर हैं। अधिवेशन के दौरान किसानों ने समिति के सचिव बलराम सिंह राणा किसानों का उत्पीड़न के साथ अशोभनीय व्यवहार को लेकर आक्रोश जताते हुए संचालक मंडल से उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां नानकमत्ता दीर्घाकार के अध्यक्ष उमेश सिंह राणा, सचिव तुला सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य जगदीश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह राणा, महेंद्र सिंह बडवाल, मंतर सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, मोती सिंह राणा, श्रीमति प्रेम कौर, बलविंदर कौर, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, केदार सिंह, भगवान सिंह, जिला किसान सभा के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह फौजी, हरी सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed