फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will the 41st Senior National Powerlifting Championships in Kashipur

काशीपुर में होगी 41वीं सीनियर नेशनल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

Tue, 11 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 11 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रदेश में दूसरी बार सीनियर महिला, पुरुष नेशनल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता होने वाली है। यहां प्रस्तावित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों के 700 महिला, पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे।
इस प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ी ऐसे होंगे जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखा चुके हैं।
काशीपुर में सीनियर नेशनल महिला, पुरुष पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हरी झंडी मिल गई है। सोमवार को कोलकाता से आए इंडियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुबुरोत दत्ता, एसोसिएशन के दिल्ली स्टेट सचिव मोनू गिरी, जम्मू-कश्मीर पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राजन जैन ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 बताया कि मैदान प्रतियोगिता के लिहाज से बेहतर है। उन्होंने खिलाड़ियों के रहने-खाने की व्यवस्था भी देखी। दत्ता ने कहा कि नेशनल प्रतियोगिता उत्तराखंड में दूसरी बार होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इससे पहले बाजपुर रोड स्थित राधेहरि डिग्री कॉलेज के मैदान में कराई गई थी। इस बार प्रस्तावित प्रतियोगिता में 700 सीनियर महिला, पुरुष खिलाड़ी शामिल हाेंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 350 खिलाड़ी देश के लिए भी खेल चुके हैं। उत्तराखंड की ओर से इस प्रतियोगिता में 28 खिलाड़ी खेलेंगे।

 उन्होंने बताया कि 8 से 13 सितंबर तक प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए श्रीरामलीला मैदान का चयन किया गया है। इसमें खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने, आने, जाने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहां अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी एवं पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, उत्तराखंड पॉवरलिफ्टिंग के महासचिव फैय्याज अहमद, प्रवक्ता आसिफ रजा, अमित कुमार, गुरमुख सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed