फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will have to go to Nainital via Bajpur for New Year celebrations

Udham Singh Nagar News: नववर्ष के जश्न के लिए वाया बाजपुर जाना होगा नैनीताल

Sat, 30 Dec 2023 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will have to go to Nainital via Bajpur for New Year celebrations

विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस प्रशासन ने थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल व अन्य स्थानों के लिए विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्लान तैयार किया है। इस दौरान शहर के प्रत्येक तिराहे और चौराहों पर सुगमता के लिए यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र में सुबह 8 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।


एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी अभय सिंह ने नववर्ष पर नैनीताल समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों के लिए रूट प्लान बनाया है। इस दौरान नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के साथ ही ओवरलोड और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात अवरूद्ध होने की स्थिति में इंटरसैप्टर, जंबो मोबाइल और हॉक मोबाइल को इसे सुचारू करने के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा वर्तमान में एनएच पर निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र में कर्मचारियों की डायवर्जन ड्यूटियां मय हैंड सैट लगाई गई है। एसपी सिंह ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम से पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन


यह होगा रूट प्लान
- देहरादून और हरिद्वार से आने वाले वाहन वाया बाजपुर-बरहैनी-कालाढूंगी से नैनीताल जाएंगे।
- मुरादाबाद ठाकुरद्वारा से आने वाले वाहन केवीआर से हाईवे होते हुए वाया बाजपुर-बरहैनी-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
- पैगा अलीगंज रोड से आने वाले वाहन सर्विस लाइन से हाईवे पर जाकर बाजपुर-बरहैनी-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
- दड़ियाल रोड से आने वाले वाहन सर्विस लाइन से हाईवे पर जाकर बाजपुर-बरहैनी-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
- रामपुर टांडा से आने वाले वाहन परमानंदपुर सर्विस लाइन से हाईवे पर जाकर बाजपुर-बरहैनी से होकर कालाढूंगी से होकर नैनीताल जाएंगे।
नोट : नैनीताल से आने वाले वाहन भी इसी रूट से आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed