{"_id":"64a9b3f7d4600b66ea01b425","slug":"will-cctv-unravel-pradeep-thapa-killing-case-kashipur-news-c-235-1-shld1014-925-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीसीटीवी से प्रदीप थापा की मौत का राज खुलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीसीटीवी से प्रदीप थापा की मौत का राज खुलने की संभावना
Sun, 09 Jul 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। चार दिन गुजरने बाद भी स्पेयर पार्ट्स व्यापारी प्रदीप थापा की मृत्यु का राज नहीं खुला है। पुलिस अब जिस स्थान पर शव मिला है। उसके आसपास से लेकर शराब की दुकान व रामनगर मार्ग पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे मृत्यु का खुलासा होने की संभावना है। सीसीटीवी फुटेज में मिले एक फुटेज को पुलिस व मृतक के परिजन अपने-अपने पक्ष में बता रहे हैं।
प्रतापपुर पुलिस ने शुक्रवार का सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जिस स्थान पर शव मिला स्थान के आसपास व रामनगर मार्ग पर वन विभाग की चौकी पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। रामनगर मार्ग पर वन विभाग की चुंगी पर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति की बाइक के पीछे एक बेहोश व्यक्ति देखा गया। बाइक रामनगर की ओर से प्रतापपुर की तरफ आ रही थी। बाइक पर पीछे बेहोश व्यक्ति की कद-काठी से उसको प्रदीप थापा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ सोनू शराब के नशे में बेहोश प्रदीप थापा को कहीं से लेकर जा रहा था। उसने उसे प्रतापपुर में सड़क किनारे उतार दिया होगा। जिससे थापा नशे में पानी भरे गड्ढे में गिर गया और निकल नहीं पाया होगा। जबकि मृतक पक्ष के लोगों का कहना है कि सोनू की बाइक के पीछे जो व्यक्ति बेहोश दिखाई दे रहा है, दरअसल वह मृत स्थिति में प्रदीप थापा ही है। सोनू कहीं से मृत अवस्था में लाकर गड्ढे में फेंक गया होगा। उनका कहना है कि अगर मान भी लें कि प्रदीप थापा बेहोशी की हालत में था। तब उसे घर क्यों नहीं पहुंचाया। जानबूझ कर पानी के गड्ढे किनारे क्यों उतारा। इसलिए हर हालत में प्रदीप थापा की मौत के लिए सोनू ही जिम्मेदार है।