Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wife along with her lover killed her husband in kichha

हरीश हत्याकांड: प्रेम की गांठ खुली तो सांसों की डोर टूट गई, परिवार की पसंद को ठुकराकर पारूल से किया था विवाह

Fri, 21 Mar 2025 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:27 PM IST
सार

हरीश ने परिवार की पसंद को ठुकराकर पारूल को जीवनसंगिनी बनाया, उसी ने अवैध संबंधों की खातिर उसे ठिकाने लगा दिया। दोनों के प्रेम की गांठ ऐसे खुली कि पारूल ने हरीश की सांसों की डोर तोड़ दी। 

विज्ञापन
Wife along with her lover killed her husband in kichha
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौ साल पहले हरीश ने परिवार की पसंद को ठुकराकर जिस पारूल को जीवनसंगिनी बनाया, उसी ने अवैध संबंधों की खातिर उसे ठिकाने लगा दिया। दोनों के प्रेम की गांठ ऐसे खुली कि पारूल ने हरीश की सांसों की डोर तोड़ दी। पारूल को हरीश से इतनी नफरत हो गई थी कि पहले उसने ही तकिये से पति का मुंह दबाया।

विज्ञापन

दरअसल हरीश मजदूरी करता था और घर के खर्च पूरे नहीं होने के चलते पारूल भी सिडकुल की कंपनी में नौकरी करती थी। बताया जाता है कि पारूल को घूमने-फिरने और खर्च करने का शौक था लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। तीन साल पहले हरीश के घर पर ठेकेदार रईस का आना जाना शुरू हुआ था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर रईस ने पारूल से नजदीकियां बढ़ा ली और उनके अवैध संबंध हो गए।

विज्ञापन

पत्नी से मिली बेवफाई ने हरीश को तोड़ दिया और वह बहुत शराब पीने लगा। घर में अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। पुलिस के अनुसार 14 मार्च को हरीश ने शराब के नशे में पारूल के साथ मारपीट की। 15 मार्च की रात भी मारपीट हुई तो पारूल गुस्से में भर गई। उसने हरीश को रास्ते से हटाने के लिए फोन पर प्रेमी रईस को घर बुला लिया। घटना के समय हरीश शराब पीकर बिस्तर पर लेटा था और उनका सात साल का बेटा करन अपनी दादी के पास दूसरे घर में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रईस ने हरीश के दोनों हाथ कसकर पकड़े और पारूल ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया। घुटन से हरीश काफी छटपटाया लेकिन उसकी जान नहीं गई। इस पर रईस ने एक हाथ से हरीश का मुंह दबाने के साथ ही दूसरे हाथ से उसके हाथ पकड़े थे। कुछ मिनट में ही हरीश की छटपटाहट बंद हो गई और मौत होने के बाद उसे खेत में फेंक दिया गया।

शंकर ने रईस को नहीं देखा होता तो केस खुलने में लगती देरी
किच्छा में हुए हरीश हत्याकांड में वादी शंकर ने अपने भाई की मौत के लिए पारूल और रईस को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया था। 15 मार्च की रात शंकर अपने घर की छत पर टहल रहा था। इस दौरान उसने रईस को हरीश के घर जाते देखा था। इसके बाद कमरे की लाइट बंद हो गई थी। उसने पुलिस को यह बात बताई तो मामले को शक की निगाह से देख रही पुलिस सक्रिय हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं होने के चलते पुलिस भी संशय में थी। शंकर रईस को हरीश के घर जाते नहीं देखता तो यह मामला खुलने में देर लग जाती। हालांकि शव मिलने के बाद ही पारूल और रईस को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed