फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Where will you go Banke Bihari, Holi will be ours and yours...

Udham Singh Nagar News: कहां जाओगे बांके बिहारी होली होगी हमारी तुम्हारी......

Tue, 19 Mar 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Where will you go Banke Bihari, Holi will be ours and yours...
रुद्रपुर के शैल परिसर में झोड़ा गाते हुए नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद
रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद की ओर से आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली गीतों से रंग जमाया और होली उल्लास में महिलाओं ने झोड़ा गाकर पारंपरिक नृत्य भी किया।
विज्ञापन

गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पा जोशी, दुर्गा शाह, सुधा पटवाल, मालती कांडपाल एवं मोहिनी बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सुनीता पांडे ने कहां जाओगे बांके बिहारी होली होगी हमारी तुम्हारी....गाया। लीला दनाई ने राधा भेज रही पाती छुप-छुप बैठी कुंजन में..., किरन बोरा ने चर्चित होली गीत मेरो रंगीलो देवर घर आरेछो..., रेनू जोशी ने मैंने रंग ली आज चुनरिया...,, नीलम कांडपाल ने मुझे मिल गया नंद का लाल..., चंदा बम ने होली खेलन आए कैलाशपति... गाकर होली बैठक की रंगत बढ़ा दी। इसके बाद महिलाओं ने झोड़ा गाते हुए नृत्य किया। वहां परिषद अध्यक्ष गोपाल पटवाल, दिवाकर पांडे, डीके दनाई, देवेंद्र मेहरा, दीपा जोशी, किरन जोशी, विनीता पांडे, गीता बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर मारवाड़ी समाज जन कल्याण समिति ने एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कपल गेम्स, कपल डांस का आयोजन किया गया। वहां डॉ. उषा जैन, हेमराज पींचा, राजेंद्र राठी, एसएम बोहरा, इंद्र जैन, नरेंद्र जैन, बिहारी लाल चोमवाल, राजेश जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed