फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When will the captain Honor CPU anytime

कप्तान साहब शहर में कब दिखेगी सीपीयू की धमक

Thu, 29 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

औद्योगिक नगरी में ट्रैफिक व्यवस्था बेकाबू होने के साथ ही सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। व्यवस्था में सुधार के लिए हल्द्वानी की तर्ज पर रुद्रपुर में भी सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की जरूरत महसूस होने के बाद आधुनिक उपकरणों से लैस 8 बाइकें भी मंगा ली गई थीं। लेकिन 6 महीने से बाइकें पुलिस लाइन के एक कमरे में धूल फांक रही हैं। आलम यह है कि प्रशिक्षण तो दूर अभी तक सीपीयू टीम के लिए पुलिसकर्मियों का चयन तक नहीं हो सका है। उधर, नए एसएसपी केवल खुराना ने भी इसमें कोई खास रुचि नहीं दिखाई है।
प्रदेश के बड़े शहरों में बेलगाम यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए वर्ष 2014 में सीपीयू का गठन किया गया था। पहले चरण में प्रदेश की राजधानी देहरादून और हरिद्वार में गठन किया गया था। सीपीयू की सफलता के बाद दूसरे चरण में हल्द्वानी में तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

इसी साल रुद्रपुर में भी सीपीयू की तैनाती को लेकर प्रयास हुए और 14 मई को रजिस्ट्रेशन के साथ आठ आधुनिक बाइकें पुलिस लाइन पहुंच गई। लेकिन तब से बाइकें लाइन के गोदाम में पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार सीपीयू के लिए जिले से मुख्यालय को भेजी गई पहली सूची खारिज होने के बाद दूसरी सूची भेजी गई, जिसको मुख्यालय से हरी झंडी का इंतजार है। सूची फाइनल होने के बाद चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी टीम फाइनल नहीं होने के कारण सीपीयू शहर की सड़कों पर नहीं उतर पा रही है।  माना जा रहा है कि सीपीयू का इंतजार अभी लंबा खिंच सकता है। टीम चयन होने के बाद पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण भी होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed