फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   House fire in kichha udham singh nagar

Uttarakhand: घर में लगी आग...घिर गया बच्चा, पिता ने दीवार तोड़कर बचाया, सारा सामान जलकर राख

Mon, 03 Mar 2025 05:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 05:21 PM IST
सार

आजादनगर की बंगाली काॅलोनी में एक घर में आग लगने से घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पिता ने घर में आग से घिरे बच्चे को प्लाई की दीवार तोड़कर बचाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
House fire in kichha udham singh nagar
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा के आजादनगर की बंगाली काॅलोनी में एक घर में आग लगने से घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पिता ने घर में आग से घिरे बच्चे को प्लाई की दीवार तोड़कर बचाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आजादनगर की बंगाली काॅलोनी में दीपक के घर पर फ्रिज खराब था। फ्रिज की मरम्मत करने आए मैकेनिक ने जब छोटे सिलिंडर से वेल्डिंग करनी शुरू की तो अचानक आग लग गई। घटना के समय दीपक की पत्नी चंचल काम पर गई थी, जबकि बेटा घर के अंदर था। घबराए दीपक ने अपने घर की प्लाई से बनी दीवार को तोड़कर अपने बेटे को बचाया। दीपक मछली के ठेकेदार के साथ काम पर हर साल राजस्थान जाता है। उसने बताया कि घर बनाने के लिए वह 60 हजार रुपये लाया था, जो आग में जल गया।
विज्ञापन


इसके अलावा घर में डबल बैड, बिस्तर, बर्तन, अनाज, पंखा, मेज, सोने व चांदी के कुछ जेवरात भी जल गया। अग्निकांड के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। लोगों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed