फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When a wheelchair was not available, a PRD jawan carried the patient in his arms.

Udham Singh Nagar News: व्हील चेयर नहीं मिली तो मरीज को गोद में उठाकर ले गया पीआरडी जवान

Sat, 19 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
When a wheelchair was not available, a PRD jawan carried the patient in his arms.
रुद्रपुर। जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था एक बार फिर सामने आई। शुक्रवार को व्हील चेयर न मिलने पर पीआरडी जवान को महिला मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाना पड़ा। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर निवासी मुन्नी देवी को परिजन तेज बुखार और चक्कर की शिकायत पर जिला अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल के बाहर मुन्नी को परिजन ई-रिक्शा से लाए। इस बीच उन्हें इमरजेंसी में ले जाने लगे तो व्हील चेयर नहीं मिली। महिलाएं उन्हें गोद में उठाने लगी। इतने में बाहर खड़े पीआरडी जवान की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने महिला को गोद में उठाया और इमरजेंसी तक ले गए। मरीज के साथ आई सुनीता देवी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए व्हील चेयर नहीं है। एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक जाने में मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


अस्पताल में व्हील चेयर उपलब्ध है। ऐसा हो सकता है कि महिला के परिजनों को व्हील चेयर न दिखी हो। -डॉ. एएम शर्मा, पीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed