{"_id":"680fd558958c4785e00cd5ca","slug":"wheat-purchase-zero-against-target-of-66576-quintals-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109185-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 66,576 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 66,576 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद शून्य
Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
खटीमा/मझोला। रबी विपणन सत्र के 28 दिन बाद भी खटीमा व मझोला क्षेत्र में सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शून्य है। खटीमा विकासखंड में सहकारिता विभाग और खाद्य विभाग को आठ क्रय केंद्रों पर कुल 66 हजार 576 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। सहकारिता विभाग के सात क्रय केंद्रों को 51,576 क्विंटल और खाद्य विभाग के एक क्रय केंद्र को 15,000 क्विंटल गेहूं खरीदना है लेकिन खुले बाजार में गेहूं अधिक मूल्य मिलने के कारण किसान अपना गेहूं सहकारी क्रय केंद्रों पर नहीं बेच रहे हैं। सरकार ने गेहूं की एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित की है, जबकि खुले बाजार में गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। सहकारिता विभाग के एडीओ जगदीश गिरी ने बताया कि खटीमा विकासखंड में अब तक सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शून्य है।
विज्ञापन