फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wheat procurement started in Rudrapur and Khatima

रुद्रपुर और खटीमा में गेहूं खरीद शुरू

Sat, 13 Apr 2019 12:17 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started in Rudrapur and Khatima
रुद्रपुर टीवीएस के केंद्र पर हो रही गेहूं खरीद। - फोटो : amar ujala

मतदान संपन्न होने के बाद क्रय केंद्रों पर धीरे-धीरे किसान पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को जिले में पहली बार गेहूं की खरीद शुरू हुई। तराई विकास सहकारी संघ के रुद्रपुर और खटीमा क्रय केंद्रों पर कुल 246 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जबकि शेष क्रय केंद्रों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन


    रबी विपणन सत्र 2019-20 के लिए कुमाऊं मंडल में गेहूं की खरीद के लिए कुल 152 क्रय खोले गए। उम्मीद के विपरीत सिर्फ दो ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो सकी। तराई विकास सहकारी संघ के रुद्रपुर मुख्यालय और खटीमा मंडी समिति के क्रय केंद्र में शुक्रवार को पहली बार किसान गेहूं बिक्री के लिए पहुंचे। तराई विकास सहकारी संघ के प्रभारी सचिव साकेत शाही ने बताया कि रुद्रपुर मुख्यालय एक केंद्र पर 184  क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
विज्ञापन


जबकि खटीमा मंडी समिति में खुले क्रय केंद्र पर 62 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। उधर, खाद्य विभाग व सहकारिता के क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गल्ला मंडी  रुद्रपुर में खुले खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर दिनभर कर्मचारी किसानों की बाट जोहते नजर आए। क्रय केंद्र प्रभारियों को उम्मीद है कि सोमवार से क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
खटीमा। चुनाव के निपटते ही खटीम क्षेत्र के किसान गेहूं की कटाई में जुट गए हैं। शुक्रवार तक एक सरकारी क्रय केंद्र में भी गेहूं की आवक दर्ज हुई। क्षेत्र में 33 गेहूं क्रय केंद्र खुले गए हैं। शासन की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। मंडी समिति के निरीक्षक भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि मंडी को बृहस्पतिवार तक एक केंद्र कुटरा से खरीद दर्ज हो चुकी है। इसमें तीन किसानों के 196.50 क्विंटल गेहूं की तौल हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed