फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wheat procrument sets new record

ऊधम सिंह नगर में 6.3 लाख क्विंटल पहुंची गेहूं खरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wheat procrument sets new record
रुद्रपुर। डेढ़ माह का खरीद सत्र पूरा होने से पहले क्रय एजेंसियों ने गेहूं खरीद तेज कर दी है। ऊधमसिंह नगर में एक माह से पहले ही छह लाख, 31 हजार, 830 क्विंटल गेेहूं खरीद हो चुकी है। इनमें सहकारिता विभाग ने अब तक सर्वाधिक चार लाख, 31 हजार, 781 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। जबकि खाद्य एक लाख, 45 हजार, 436 क्विंटल गेहूं खरीद कर जिले में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर करीब 230 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। क्रय केंद्र प्रभारी हेमंत जोशी ने कहा कि मलसी गांव के तीन किसानों ने अपना गेहूं बेचा। जबकि बिगवाड़ा मंडी स्थित यूसीएफ के क्रय केंद्र पर दो हजार क्विंटल लक्ष्य बढ़ने के बावजूद गेहूं खरीद नहीं हुई। बता दें कि क्रय केंद्र को मिला छह हजार क्विंटल का लक्ष्य पूरा हो चुका है। जिसके केंद्र का लक्ष्य दो हजार क्विंटल और बढ़ाते हुए आठ हजार क्विंटल कर दिया है। क्रय केंद्र प्रभारी पंकज कश्यप ने कहा कि कुछ किसानों ने गेहूं खरीद के लिए अपना पंजीकरण करवाया है, शुक्रवार को गेहूं खरीद होने की संभावना है। जिले में सहकारिता विभाग और खाद्य विभाग के साथ ही क्रय एजेंसी नैफेड ने अब तक किसानों से 47 हजार, 824 क्विंटल और एनसीसीएफ ने 6,807 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन

डंप पड़ा 500 क्विंटल गेहूं उठाया
रुद्रपुर। तराई विकास सहकारी संघ (टीवीएस) के क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों से डंप पड़े गेहूं का बृहस्पतिवार को उठान हो गया। बता दें कि तीन दिन से केंद्र से गेहूं का उठान न हो पाने के कारण नए गेहूं की खरीद भी नहीं हो पा रही थी। सहायक क्रय केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि ठेकेदार ने क्रय केंद्र से गोदाम के लिए 500 क्विंटल गेहूं का उठान कर लिया है। अब किसान केंद्र पर नए गेहूं की तौल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद लक्ष्य में पिछड़ा काशीपुर ब्लॉक
काशीपुर। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने से काशीपुर ब्लॉक खरीद लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। ब्लॉक में सहकारिता के 10 और खाद्य विभाग के तीन क्रय केंद्र हैं। सहकारिता विभाग के गेहूं खरीद केंद्रों का लक्ष्य 78 हजार क्विंटल है लेकिन सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से 28 अप्रैल तक 46,486 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। एडीओ सहकारिता संजय मियान ने बताया कि किसानों का 14 अप्रैल तक का भुगतान उनके खातों में डाल दिया गया है शेष भुगतान भी दो- तीन दिन के भीतर उनके खातों में डाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गेेहूं की कटाई में देरी होने से गेहूं देरी से क्रय केंद्रों पर पहुंच रहा है जिससे खरीद में भी देरी हो रही है। एक केंद्र का खरीद लक्ष्य आठ हजार क्विंटल है। अब तक सबसे अधिक खरीद सहकारिता के नूरपुर खरीद केंद्र पर 3719 क्विंटल हुई है। खाद्य विभाग के विपणन निरीक्षक रविराज ने बताया कि खाद्य विभाग के तीनों केंद्र नवीन अनाज मंडी में हैं। तीनों केंद्रों पर 29 अप्रैल तक 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसानों का भुगतान भी किया जा रहा है।
खटीमा में तौल न होने से किसान परेशान
खटीमा। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद नहीं होने से किसानों को गेहूं की बिक्री को लेकर मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। पुरनापुर, सुनपहर, उलानी, बानूसा, पहेनिया सहित आदि खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद चल रही है। किसानों को बारदाना, लेबर एवं उठान नहीं होने के बहाने टहलाया जा रहा है। इधर, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने सरकार पर गेहूं खरीद में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर मनमोहन सिंह सोहेल ने बताया कि बारदाने एवं गेहूं उठान के अभाव में तीन दिन से कुटरा सेंटर पर खरीद बंद है।

एडीओ सहकारिता गौरव शर्मा ने बताया कि ब्लॉक के 50 सेंटरों पर तीन हजार किसानों से 1.71 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से 1.33 लाख क्विंटल उठान हो चुका है। शेष 38 हजार क्विंटल गेहूं डंप पड़ा है। एडीओ शर्मा ने बताया कि बारदाने की कमी से तौल बंद चल रही है। जनपद में बारदाना नहीं है। ऊपर से बारदाना मिलते ही खरीद चालू होगी। भुगतान के सवाल पर एडीओ शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल तक भुगतान आ चुका है। सोमवार तीन अप्रैल तक पैसा खाते में पड़ जाएगा। इधर, नैफेड के सेंटर बिरिया के प्रभारी संजीत कुमार ने गेहूं खरीद को लेकर मारपीट करने वालों की पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed