{"_id":"69dbf6eea69b06b26406dc7e","slug":"wheat-crop-burnt-due-to-short-circuit-in-rudrapur-and-sitarganj-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139854-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर और सितारगंज में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर और सितारगंज में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली
Mon, 13 Apr 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर/सितारगंज। ऊधमसिंह नगर जिले में बिजली के तारों से निकली चिंगारी किसानों के लिए आफत बन गई है। रुद्रपुर के पास बगवाड़ा और सितारगंज के सिद्धगर्ब्यांग गांव में शॉर्टसर्किट के कारण करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही को इस अग्निकांड का मुख्य कारण बताया है।
जिला मुख्यालय के पास स्थित बगवाड़ा में शनिवार रात हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में आग लगा दी। पीड़ित किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से बिजली लाइन गुजर रही है। शनिवार रात अचानक उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और खड़ी फसल धू-धू कर जल गई।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जब मजदूर फसल की कटाई के लिए पहुंचे तब उन्हें आग लगने का पता चला। किसान ने बताया कि आग से करीब आधा बीघा फसल नष्ट हो गई है। किसान का कहना है कि यह संयोग ही था कि आग खुद बुझ गई नहीं तो आसपास के कई एकड़ खेत इसकी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
-- --
दो किसानों के डेढ़ एकड़ में फसल जलकर स्वाहा
सितारगंज के ग्राम सिद्धगर्ब्यांग में भी अज्ञात कारणों से दो किसानों के खेतों में आग लग गई और डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीण पुष्कर गर्ब्यांग ने बताया कि शनिवार रात किसान चक्कर सिंह और क्लो सिंह के खेतों में आग लग गई। रविवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो वहां राख के ढेर मिले।
किसानों ने आशंका जताई कि तेज हवा के चलते बिजली के तार आपस में टकराए होंगे और उनसे निकली चिंगारी गेहूं पर गिर गई। इस घटना में करीब डेढ़ एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई है जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। इन दोनों ही घटनाओं में किसानों ने बिजली विभाग के लटकते तारों और खराब रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।