{"_id":"67351266f4a8c9b819083a07","slug":"west-bengal-team-reached-semi-finals-after-defeating-moradabad-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-117274-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुरादाबाद को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पश्चिम बंगाल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुरादाबाद को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पश्चिम बंगाल की टीम
Thu, 14 Nov 2024 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। रूद्र यंग क्लब की ओर से आयोजित निरंजन मंडल मेमोरियल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम नॉकआउट मैच में पश्चिम बंगाल की टीम ने मुरादाबाद को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन पर बंगाल की स्ट्राइकर मनीषा को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में बुधवार शाम को खेला गया प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला एकतरफा रहा। मध्यांतर से पहले बंगाल की टीम ने तीन गोल कर मैच पर मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी बंगाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मुरादाबाद के गोल पोस्ट पर लगातार हमले किए। अंतिम सीटी बजने तक टीम ने दो गोल और कर स्कोर 5-0 कर दिया। बंगाल की ओर से खेल रही मनीषा ने तीन गोल किए। सेमीफाइनल में अब बंगाल का मुकाबला नैनीताल से होगा।