फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Weekly market... shops extending to the road, causing traffic jams

Udham Singh Nagar News: साप्ताहिक हाट बाजार... सड़क तक दुकानें, लग रहा जाम

Mon, 08 Dec 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Weekly market... shops extending to the road, causing traffic jams
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले हाट बाजारों के संचालक नियमों को ताक में रखकर हाट बाजार लगवा रहे हैं। इसके कारण साप्ताहिक बाजार के समय सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अलग-अलग लगभग 11 स्थानों पर रविवार, बुधवार, मंगलवार, शनिवार को बाजार लगाए जाते हैं। इसमें से दो हाट बाजार नगर निगम प्रशासन की देखरेख में संचालित होते हैं जबकि अन्य हाट बाजार लोग अपनी निजी भूमि पर संचालित कराते हैं।
विज्ञापन

निगम ने बाजार लगाने से संबंधित अनुमति लेनी होती। इन हाट बाजारों में नए-पुराने कपड़ों, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधन के अलावा खान-पान के स्टाल लगते हैं। जहां बड़ी संख्या में महिला खरीदार पहुंचते हैं। हाट बाजार ठेकेदार मुनाफे के फेर में नगर निगम से जारी नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क की पटरी तक दुकानें लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रत्येक रविवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित कोर्ट के पास संडे बाजार लगाया जाता है। यह मार्ग आरओबी बनने के बाद से सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला मार्ग है। इसके बावजूद बाजार ठेकेदार सड़क की पटरी तक दुकानें लगवाते हैं। इसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।





नगर क्षेत्र में लगने वाले हाट बाजारों में अव्यवस्था के संबंध में जल्दी ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी हाट बाजार ठेकेदार नियम विरुद्ध बाजार लगा रहा होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-विनोद लाल, एसएनए नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article