फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Weekly Curfew succesful in Rudrapur

साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू का व्यापक असर, पूरी तरह से बंद रहा बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Weekly Curfew succesful in Rudrapur
रुद्रपुर। साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू का जिला मुख्यालय रुद्रपुर में व्यापक असर रहा। मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों पर मेडिकल को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रही और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों में जरूरी कार्य के लिए ही लोगों की आवाजाही रही। मुख्य बाजार में खुली एक डेयरी का चालान किया गया।
विज्ञापन

अन्य दिनों के बजाए रविवार को पुलिस का रुख खासा सख्त रहा। डीडी चौक, इंदिरा चौक सहित अन्य जगहों पर पुलिसकर्मी, ट्रैफिक और सीपीयू कर्मियों ने वाहनों को रोककर जानकारी ली। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि कोविड कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया गया। 106 वाहनों का चालान कर नौ हजार रुपये से अधिक का संयोजन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

निजी वाहन नहीं चलने से परेशान रहे लोग
रुद्रपुर। कोविड गाइडलाइन के कारण निजी वाहनों में 50 प्रतिशत से अधिक यात्री नहीं बैठाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। सरकार ने वाहनों के किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। जिसके विरोध में रविवार को रुद्रपुर में भी निजी वाहनों का संचालन बंद रहा है। रुद्रपुर से हल्द्वानी, दिनेशपुर, गूलरभोज आदि के बीच निजी वाहनों का संचालन ठप रहा। जिस कारण लोग काफी परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी रुद्रपुर से हल्द्वानी को जाने वाले यात्रियों को हुई। वहीं, रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। जिस कारण रोडवेज बसों का संचालन भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम हुआ। निजी वाहनों का संचालन न होने से नैनीताल हाईवे से कई लोग रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन तक पैदल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed