फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Webinar on Puppet Show

शिक्षिका श्वेता ने हस्तकला और पुतली कला पर साझा किए अनुभव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Webinar on Puppet Show
काशीपुर में द टीचर्स शो वेबीनार में फिंगर पपेट प्रस्तूत करती शिक्षिका श्वेता। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की ओर से द टीचर्स शो राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें हस्तकला और कठपुतली कला के कॅरिअर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम आयोजित वेबिनार में राजकीय प्राथमिक विद्यालय धीमरखेड़ा नवीन की सहायक अध्यापिका श्वेता डाबर को बतौर मुख्य वार्ताकार आमंत्रित किया गया। डाबर ने हस्तकला और पुतली कला के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों, विभिन्न कार्यशालाओं में मुख्य संदर्भदाता और कार्यशैली आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्टिक पपेट के माध्यम से स्वच्छता गीत के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। फिंगर पपेट (अंगुली पुतली) के माध्यम से नैतिक शिक्षा पर आधारित एक कहानी की पपेट नाट्य रचना प्रस्तुत की। बताया कि कला का प्रयोग मनोरंजन नहीं है बल्कि खेल-खेल में बच्चे का सही मार्गदर्शन और शिक्षा प्रदान कर भविष्य का निर्माण भी करना है। वहीं, गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षक समुदाय ऐसा होता है जो किसी भी नवीनता को बहुत ही सहजता से अपना लेती है। शिक्षक ही ऐसा व्यवसाय है जिसमें बार-बार बचपन को जीने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन डीएन भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed