{"_id":"5955456b4f1c1b3f0e8b464b","slug":"waterfalls-in-gadarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर में जलभराव
गदरपुर,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर में गूलरभोज रोड में पानी में फंसे वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नगरपालिका के विभिन्न वार्डों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बृहस्पतिवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने आम लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। विभिन्न गली-मोहल्लों में नालियों की सफाई होने के बावजूद बारिश का पानी नालियों के ऊपर से होकर गुजरता दिखायी दिया।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कई क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पालिका कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य मार्ग के अलावा गूलरभोज रोड पर कई दुकानों में पानी घुस गया, वहीं नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी मार्ग के ऊपर से बह निकला। बारिश के चलते गूलरभोज रोड पर करीब दो फिट पानी रुक गया, जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कुछ दुकानों में भी पानी भर गया। बरसात रुकने के करीब एक घंटे बाद गूलरभोज रोड का पानी बह गया। इसके अलावा नगर क्षेत्र में पुरानी तहसील के सामने, गूलरभोज मोड, सिनेमा रोड-कैनाल कालोनी, पशु चिकित्सालय, सैनिक कालोनी, इस्लामनगर, वार्ड नौ, वार्ड नंबर एक करतारपुर कालोनी, करतारपुर रोड कालोनी, सरस्वती विहार एवं ज्ञान विहार कालोनी के निचले इलाकों के अलावा आवास-विकास मार्केट एवं राजकीय इण्टर कालेज, प्राथमिक स्कूल का परिसर जलमग्न हो गया।
विज्ञापन