फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   water turbine

वाह री दादागिरी, पानी हमारा शर्तें तुम्हारी!

Tue, 20 Jan 2015 06:31 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ख्ाटीमा (ऊध्ामिससिंह नगर)
ब्यूराे/अमर उजाला, ख्ाटीमा (ऊध्ामिससिंह नगर) Updated Tue, 20 Jan 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
water turbine

उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग द्वारा लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना को पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है, जिससे विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। पानी की सप्लाई के लिए सिंचाई विभाग ने नहरों की देखभाल और मरम्मत के एवज में परियोजना पर 1985 से 35 करोड़ के बकाए के साथ ही कई अन्य शर्तें रखी जा रही हैं। उत्पादन शुरू होने में कितना समय लगेगा यह बुधवार को लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना और यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में तय होगा।

विज्ञापन


31 अगस्त 2014 को परियोजना के डिफ्यूजर न खुलने से शारदा नहर के ओवरफ्लो होने से भारी तबाही मची थी और विद्युत उत्पादन ठप हो गया था। चार माह से अधिक समय के बाद जब विद्युत उत्पादन के लिए दो टरबाइनें तैयार हो गई हैं, मशीनों के संचालन के लिए दो सप्ताह से यूपी सिंचाई विभाग को 20 जनवरी से परियोजना को पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, लेकिन मंगलवार को पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि यूपी सिंचाई विभाग ने डायवर्जन कर सूखी नहर से पानी ले जाने के बाद पुन: पानी की सप्लाई देने के एवज में कई शर्तें रखी हैं। बताया जाता है कि सिंचाई विभाग ने 1885 से अब तक के नहरों की मरम्मत और देखभाल के एवज में 35 करोड़ का बकाया बताते हुए भुगतान की बात की जा रही है। इतना ही नहीं पानी निकासी को बाईपास बनाए जाने के एवज में शर्त भी रखी जा रही हैं, जिसे पूरा करने के लिए न केवल भूमि बल्कि निर्माण के लिए भी एक से डेढ़ साल का समय और करोड़ों का बजट भी चाहिए जो विभाग के बजाय सरकार पर निर्भर करता है। उत्पादन ठप होने तक सब ठीक ठाक चलने के बाद अब शुरू करने में यह शर्तें क्यों? मतलब नदियां और पानी उत्तराखंड का और पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए शर्तें यूपी की। डीजीएम सिंह ने कहा कि पानी मिलने के बाद विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा और बाहरी काम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed