{"_id":"685ef1c499d097e42e0c53cb","slug":"water-supply-stopped-in-dineshpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126529-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर में नहीं आया पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर में नहीं आया पीने का पानी
Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। जल संस्थान की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगर की जलापूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार की शाम को मुख्य चौराहे के पास नगर पंचायत की ओर से नाला सफाई के दौरान जेसीबी मशीन ने जल संस्थान की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे मुख्य बाजार, वार्ड चार, पांच, छह, सात और नौ की जलापूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार दिनभर जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
जल संस्थान और पंचायत कर्मियों के प्रयासों से शुक्रवार शाम को पाइप लाइन दुरुस्त होने के बाद जलापूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जल संस्थान के जेई राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मटकोटा मार्ग पर मेन लाइन को नगर पंचायत की जेसीबी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। लाइन को दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।