{"_id":"60e356378ebc3e965e656f74","slug":"water-resoureces-will-be-recharge-soon-rudrapur-news-hld430168368","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल स्रोतों को रिचार्ज करने का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल स्रोतों को रिचार्ज करने का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूजल स्तर बढ़ाने के लिए मनरेगा से 100 दिनों का लक्ष्य तय करते हुए जल स्रोत संवर्धन कार्यक्रम के तहत काशीपुर में पहला रिचार्ज पिट बना दिया है। रुद्रपुर में पांच रिचार्ज पिट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिले में कुल 32 रिचार्ज पिट बनाए जाएंगे।
मनरेगा से इस बार जल संवर्धन के कई निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिले में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए मनरेगा को अहम भूमिका दी गई है। इसके लिए जिले की 11 नदियों के इर्दगिर्द वेट लेंड (गीली जमीन) में पौधरोपण किया जाएगा। जिले के गदरपुर, जसपुर, खटीमा, रुद्रपुर व सितारगंज में दो-दो वेट लेंड व काशीपुर की एक वेट लेंड की कुल 19 हेक्टेयर भूमि में आम, अमरूद, अशोक, लीची, केला, बांस आदि के 24 हजार 120 पौधों का रोपण किया जाएगा।
जबकि जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन कार्यक्रम में जिले के 64 सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक बनाए जाएंगे। वहीं अतिक्रमण मुक्त किए गए 61 तालाबों को मनरेगा की ओर से रिचार्ज किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मछली पालन के जरिए आजीविका से जोड़ा जाएगा। डीडीओ डॉ. महेश कुमार ने बताया कि मनरेगा में 100 दिनों के अंदर जल स्रोतों के कार्यों को करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में जल स्रोत संवर्धन कार्यक्रम के तहत रिचार्ज पिट बनना शुरू हो गए हैं।