{"_id":"64aeec7bcbccff1a3a08f3e8","slug":"water-loging-in-just-one-hour-rain-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-1396-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक घंटे की बारिश, रुद्रपुर के कई स्थानों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक घंटे की बारिश, रुद्रपुर के कई स्थानों में जलभराव
Wed, 12 Jul 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में भारी वर्षा से हुआ जलभराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुख्य बाजार, आवास विकास, जगतपुरा, काशीपुर बाईपास, ट्रांजिट कैंप में हुआ जलभराव
- रुद्रपुर में सबसे अधिक 41 एमएम और खटीमा में दो एमएम हुई वर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एक घंटे की भारी बारिश में ही रुद्रपुर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इससे मुख्य बाजार, आवास विकास, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, काशीपुर बाईपास, भूरारानी आदि क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा।
बुधवार की सुबह नौ बजे से 10 बजे तक रुद्रपुर में भारी वर्षा हुई। इससे काशीपुर बाईपास के नाला उफनाया और सड़कों के साथ ही आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पानी घुस गया। आवास विकास में नाली चोक होने से जलभराव हो गहा। ट्रांजिट कैंप के निर्माणाधीन मुख्य मार्ग में जलभराव के बीच लोगों को वाहनों से गुजरना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने बताया कि बारिश के चलते जिले के नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, मुख्य जिला मार्ग, ग्रमीण मोटर मार्ग समेत 1097 सड़कों की स्थिति संतोषजनक है, कोई भी सड़क बाधित नहीं हुई है। बताया कि बैगुल नदी का 2810 क्यूसेक, कैलाश नदी का 6210 क्यूसेक, जगबूड़ा नदी का 4470 क्यूसेक, परवीन नदी का 1960 क्यूसेक, कामन नदी का 1640 क्यूसेक, ढेला नदी का 200 क्यूसेक, गौला नदी का 1838 क्यूसेक, फीका नदी का 100 क्यूसेक पानी है। बताया कि बारिश से अभी तक नदियों का जलस्तर सामान्य है।
-- -
कहां कितनी बारिश
रुद्रपुर - 41 मिमी
जसपुर - 05 मिमी
काशीपुर - 08 मिमी
बाजपुर - 07 मिमी
किच्छा - 5.5मिमी
खटीमा - 05 मिमी
गदरपुर - 00 मिमी
सितारगंज - 00 मिमी
-