फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   water level of Bagul and Kailash river increased

बैगुल और कैलाश नदी उफनाईं, तटबंध टूटा

Mon, 06 Aug 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 06 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
water level of Bagul and Kailash river increased
बैगुल नदी उफनाने से क्षतिग्रस्त तटबंध का मुआयना करते एडीएम प्रताप शाह व एसडीएम निर्मला बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में दो दिन से भारी बारिश के बाद बैगुल और कैलाश नदी उफान पर हैं। बैगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से झाड़ी गांव में तट बंध टूट गया, जिससे करीब आधा दर्जन गांवों में बाढ़ खतरा पैदा हो गया है। अरविंद नगर के वार्ड सात और आठ के 20 घरों में पानी घुस गया है। यहां प्रशासन की टीम नाव से राहत बचाव में जुटी है। कैलाश नदी ने भी करीब आधा दर्जन गांवों में कटाव शुरू कर दिया है। एडीएम ने एसडीएम के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौराकर सिंचाई अधिकारियों को तत्काल ही कट्टे लगाकर क्षतिग्रस्त तट बंध की मरम्मत करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ से रविवार सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में 76 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे बैगुल नदी में 25500 क्यूसेक और कैलाश नदी में नौ हजार क्यूसेक पानी आया। बैगुल नदी का झाड़ी गांव के पास तट बंध क्षतिग्रस्त होने से झाड़ी नंबर नौ, सात व आठ, बरुआबाग, पालनगर समेत करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ के खतरे में हैं। कैलाश नदी के विकराल होने से चीकाघाट, रसोइयापुर, भुजिया, कौंधाअसरफ, कौंधारतन आदि गांवों में भूमि कटाव शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रताप शाह ने उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट व सिंचाई अधिकारियों के साथ बमनपुरी बैगुल पुल और क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण कर तटबंध की मरम्मत के निर्देश दिए। अरविंदनगर वार्ड सात और आठ गांव में बाढ़ राहत कैंप बनाए गए हैं। एसडीएम बिष्ट को शहर में जल निकासी के लिए चोक नालियां खुलवाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के बाढ़ सुरक्षा इंतजाम धराशायी 
सितारगंज। बैगुल नदी के बमनपुरी पुल व उसके आसपास सिंचाई विभाग द्वारा किए गए बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम धराशायी हो गए। सिंचाई विभाग ने बैगुल पुल से लेकर शहर तक बने तटबंध और झाड़ी गांव की सुरक्षा के लिए बने तटबंध पर करोड़ों रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए थे। बैगुल पुल के आसपास डिसिल्टिंग भी कराई गई थी। ब्यूरो 


शहर में नहीं हुई जल निकासी की व्यवस्था 
सितारगंज। दो दिन की बारिश से मौनी बाबा शिव मंदिर के सामने, महाराणा प्रताप चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शहर के वार्ड संख्या छह नहरपार में भी बरसात का पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। इसके अलावा सिसौना गांव में अपर बैगुल नहर उफना गई। जिससे नहर का पानी सड़क पर बहने लगा। । ब्यूरो  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed