{"_id":"68c1d0e750d2cb5ac20d0c76","slug":"water-from-the-roof-of-the-stations-porch-is-falling-in-the-middle-the-crust-has-peeled-off-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-131930-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बीच में गिर रहा स्टेशन के पोर्च की छत का पानी, उखड़ गई पपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बीच में गिर रहा स्टेशन के पोर्च की छत का पानी, उखड़ गई पपड़ी
Thu, 11 Sep 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। अधिकारियों की अनदेखी से रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य में लापरवाही देखने को मिल रही है। निकास द्वार पर बने पोर्च की छत का पानी किनारे के बजाय बीच में गिरने से यात्रियों के गिरकर चोटिल होने की आशंका है।
करीब 22 महीने से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इस दौरान ठेकेदार कंपनी ने निर्माण करते समय पोर्च की छत के पानी गिरने का रास्ता बीच में बना दिया। बारिश होने पर पानी फर्श पर गिर रहा है। यहां से निकलने वाले यात्रियों पर पानी गिरता है। नीचे फैले पानी में यात्री फिसलकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही छत की पपड़ी भी उखड़ चुकी है।
नक्शे में बदलाव के बाद प्लेटफार्म पर जीपीएस घड़ी, प्लेटफार्म का फर्श, कक्ष मरम्मत, आधुनिक शौचालय का निर्माण, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, पोर्च, आने-जाने का मार्ग, दिव्यांगों के लिए रैंप आदि कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टेशन परिसर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार एवं सुधार कार्य, बागवानी, आधुनिक एवं उन्नत प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के उच्चीकरण, सीसीटीवी कैमरे आदि कार्य होना शेष है। रेलवे अधिकारी जून तक निर्माण कार्य पूर्ण होने का दावा कर रहे थे। इस साल भी काम पूर्ण होने की उम्मीद नहीं है।