{"_id":"699df71d627c29d2c308ebcd","slug":"wanted-truck-finance-fraudster-arrested-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139662-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रक फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रक फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला वांछित गिरफ्तार
Wed, 25 Feb 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ट्रक फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीन माह पहले दर्ज प्राथमिकी में मंगलवार को पहली गिरफ्तारी हुई है। मामले में पुलिस को तीन और आरोपियों की तलाश है।
वीआईपी कॉलोनी, गांगूवाला निवासी नरेंद्र सिंह ने गत वर्ष नवंबर में कोर्ट के माध्यम दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि मोहल्ला जुलाहान निवासी पंकज कुमार, मुकेश कुमार और जिला मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा निवासी नवाब से उसकी जान पहचान थी। इसी पहचान के तहत उन्होंने एक दिन कहा कि वह फाइनेंस का कार्य करते हैं। तुम्हें भी एक नया ट्रक फाइनेंस करा देते हैं। उनके झांसे में आकर उसने उन्हें अपना आधार कार्ड और फोटो दे दिए। आरोपियों ने बैंक एजेंट अक्षय दुबे के माध्यम से उसका अकाउंट एक्सिस बैंक की शाखा रुद्रपुर में खुलवा दिया। इसी खाते से विभिन्न तिथियों में पंकज और मुकेश ने अपने खाते में लगभग 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा आरोपी उसके घर से 6 लाख रुपये नकद ले गए।
ट्रक के बारे में जानकारी लेने पर आरोपी टालने लगे। दबाव बनाने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक ट्रक का नंबर बताया। आरटीओ विभाग में जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि बताया गया ट्रक का नंबर नवाब के नाम पर दर्ज है। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने इन्कार करते हुए कहा कि बैंक लोन भी तुझे चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
एसपी काशीपुर स्वप्न कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने वांछित आरोपी मुकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। टीम में कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी, एसआई हरीश आर्य एवं सिपाही विपिन चंद्र शामिल थे।