{"_id":"69444eb69a416eb15b099945","slug":"voting-for-the-new-executive-committee-of-kashipur-bar-association-will-be-held-on-24th-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-136610-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए 24 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए 24 को होगा मतदान
Fri, 19 Dec 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। कार्यकारिणी के लिए मतदान 24 दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट गोपाल कृष्ण ने एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनने के लिए चुनावी प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन 18 व 19 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया 19 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और और जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद जमा नामांकन पत्रों की जांच 19 दिसंबर को ही दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक की जाएगी। वहीं नाम वापसी 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
20 दिसंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 24 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज निगोतिया ने बताया कि पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 34 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए 3-3, आय-व्यय निरीक्षक के लिए 2, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य के लिए 15 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे गए।
इस मौके पर अध्यक्ष पद पर गिरजेश खुल्वे, उपाध्यक्ष पद के लिए विधु शेखर शर्मा व मुस्तफा मलिक, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार प्रजापति व सोहन सिंह नेगी, आय-व्यय निरीक्षक के लिए गौरव मेहरोत्रा और कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों ने कुल 12 दावेदारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल कृष्ण के समक्ष जमा किए हैं।