फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   voter

रुद्रपुर विस में हैं सबसे अधिक 75.2 फीसद मतदाता

Mon, 19 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 19 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
voter
25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस तक अधिकाधिक लोगों को मतदाता बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। सीडीओ इवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकाधिक योग्य लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए तहसीलदारों और बीडीओ को गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या के लिहाज से रुद्रपुर विधानसभा में सबसे अधिक 75.2 फीसद नागरिक मतदाता बन चुके हैं। यहां की आबादी दो लाख दो हजार 416 है और इनमें से एक लाख 52 हजार 236 लोग मतदाता हैं। जसपुर में दो लाख एक हजार 532 जनसंख्या के सापेक्ष एक लाख 15 हजार 691 मतदाता बन चुके हैं। काशीपुर में दो लाख नौ हजार 285 के सापेक्ष  एक लाख 43 हजार 365 लोग मतदाता हैं। बाजपुर में दो लाख 14 हजार 67 आबादी की तुलना में एक लाख 29 हजार 603 मतदाता हैं। गदरपुर की कुल आबादी एक लाख 98 हजार 829 है और यहां एक लाख 15 हजार 959 मतदाता हैं। किच्छा की आबादी एक लाख 84 हजार 92 है और कुल मतदाता एक लाख 16 हजार 863 हैं। इसी तरह सितारगंज विधानसभा में एक लाख 81 हजार 287 आबादी की तुलना में एक लाख चार हजार 992 मतदाता हैं। नानकमत्ता की आबादी एक लाख 76 हजार 182 के सापेक्ष एक लाख छह हजार 678 मतदाता हैं। जबकि खटीमा की कुल आबादी एक लाख 75 हजार 469 की तुलना मे एक लाख तीन हजार 17 लोग मतदाता बन चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed