फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vishnoi Samaj Meeting

पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ मनाया गया विश्नोई समाज का स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vishnoi Samaj Meeting
काशीपुर में विश्नोई समाज के स्थापना दिवस पर मंचासीन अतिथि। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। विश्नोई समाज का 536वां स्थापना दिवस रविवार को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। हरिद्वार से पहुंचे स्वामी राजेंद्र आनंद जी महाराज और काशीपुर निगम की मेयर ऊषा चौधरी ने विश्नोई समाज के संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ढकिया गुलाबो रोड स्थित विश्नोई सभा में आयोजित कार्यक्रम में विश्नोई समाज के शरद विश्नोई, अध्यक्ष संजय विश्नोई ने मुख्य वक्ता के रूप में धर्म-समाज और संगठन की एकता व अखंडता को मजबूत करने पर जोर दिया। स्वामी राजेंद्र आनंद जी महाराज ने पशु रक्षा के लिए महिलाओं के प्रेम की व्याख्या कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते स्थापना दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। कन्याओं के विवाह का आयोजन भी किया जाना था लेकिन कोविड की वजह से स्थगित करना पड़ा। कार्यक्रम में पार्षद पिंकी महेश्वरी, राजकुमार शेट्टी, मनोज जग्गा, देव प्रजापति, मुक्ता सिंह, संदीप शहगल, राजवीर विश्नोई, संजीव विश्नोई, विनीत विश्नोई, ओम प्रकाश विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed