फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers proteted for limk road.

लिंक मार्ग की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers proteted for limk road.
गदरपुर में हाथों में बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच विकास की अनदेखी करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जनता का आक्रोश भी मुखर होने लगा है। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के फतेहगंज से ढीमरखेड़ा को जाने वाले लिंक मार्ग की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम फतेहगंज और ढीमरखेड़ा के ग्रामीण कुलवंत कंबोज व दानिश अली के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने लिंक मार्ग पर पानी से भरे गड्डों के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कई बार मार्ग निर्माण की मांग दोहराई जा चुकी है।
विज्ञापन

उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। लिंक मार्ग पर चलना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। चुनाव आये तो जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों की सुध आई है, लेकिन अब उन्हें नोटा का बटन दबाकर सबक सिखाया जाएगा। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास की अनदेखी करने वालों का बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में विशाल कंबोज, कमलजीत कंबोज, भजनलाल, सोनू बाबा, अशरफ अली, जाहिद अली, सौरभ कुमार, मनदीप कंबोज, मंगतराम, बलवंत राम, इंद्रजीत कंबोज, अशोक कुमार, कासिम अली, पंजाब राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed