फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers from the tough stance eased police

ग्रामीणों के कड़े रुख से नरम पड़ी पुलिस

Tue, 23 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers from the tough stance eased police
जसपुर में पूर्व विधायक से वार्ता करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम लालपुर बक्सौरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने और पुलिस द्वारा बिना परिजनों को बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने, ग्रामीणों के एनएच पर जाम लगाने, थाने में घुसने की कोशिश करने के बाद के मामले में ग्रामीणों के कड़े रुख से पुलिस नरम पड़ गई है। ग्रामीणों की ओर से पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल द्वारा एसएसपी के समक्ष रखी अधिकांश मांगे पुलिस ने मान ली हैं। कुंडा थाने के एसओ को छुट्टी पर भेजकर थाने का चार्ज एसओ जसपुर को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



रविवार को दिन भर बवाल होने के बाद शाम को डा.सिंघल ने ग्रामीणों की ओर से एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले के सामने थाना प्रभारी नासिर को लाइन हाजिर करने, प्रधान सहित हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने, जाम लगाने व पुलिस पर पथराव करने के आरोप में किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं करने की मांग रखी। इस पर पुलिस ने एनएच पर जाम लगाने और पुलिस पर पथराव करने के मामले में किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य दोनों मांगों पर कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य से पूछताछ जारी है। किसी भी आरोपी के खिलाफ सबूत मिलेंगे तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। जिस तमंचे से हत्या की गई थी, पुलिस ने वह भी बरामद कर लिया है। एएसपी ने बताया नईम ने पूछताछ में कहा कि वह अपनी ब्रेकरी के कमरे में सतीश के साथ शराब पी रहा था। तमंचा देखते समय तमंचा चल गया। सतीश की गर्दन में गोली लग गई। तब उसने शव को किसी कपडे़ में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस उस कपड़े की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ कुंडा नासिर के पिता की तबियत खराब होने की वजह से वह कुछ दिन की छुट्टी पर गए हैं। कुंडा थाने का चार्ज एसओ जसपुर को सौंपा गया है। कुंडा मामले की जांच होने तक किसी का तबादला नहीं किया जाएगा।
अनंत शंकर ताकवाले, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर



काशीपुर। सोमवार को लालपुर बक्सौरा गांव में तनाव पूर्ण शांति है। पुलिस की गश्त जारी है। गांव में इसी मामले को लेकर पंचायत हुई। तीन लोगों ने कहा कि उनको घटना की रात ही सतीश की मौत की जानकारी हो गई थी, लेकिन उन्होंने डर से किसी को नही बताया। उसके लिए उन्होंने पंचायत से माफी मांगी।


लालपुर बक्सौरा गांव में युवक की हत्या के विरोध में हुए बबाल से पुलिस चौकस है। हर घटना पर नजर रखे है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय व सीओ जीसी टम्टा कुंडा थाना में बड़ी संख्या में पुलिस के साथ डेरा डाले हुए है।

दलित छात्र की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का घेराव कर कुंडा पुलिस पर पक्षपात करने, आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, हत्या में प्रयुक्त वाहन व तमंचा बरामद करने की मांग की।


बक्सौरा गांव में हुई दलित छात्र की हत्या के मामले में बक्सौरा के लोग सोमवार को पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व विधायक सिंघल का घेराव किया।आरोप लगाया कि कुंडा थाना पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद  रात में सोने के लिये उन्हें उनके घर भेज दिया था। कहा कि उन्हें जांच में पक्षपात बरतने की आशंका है।



उन्होंनेे घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, वाहन तथा मृतक का मोबाइल बरामद करने की मांग की। पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि इस मामले में उन्होंने डीजीपी को घटनाक्रम एवं ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत करा दिया है। उन्होंने ग्रामीणों को जांच में पारदर्शिता बरतने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में हरपाल सिंह, मुकेश कुमार, पाल सिंह, खेम सिंह, राजवीर सिंह, कमल सिंह, संदीप कुमार आदि शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed