{"_id":"6650f094a071d660690cb712","slug":"villagers-demonstrated-on-demand-for-construction-of-bad-road-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-111242-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बदहाल सड़क के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बदहाल सड़क के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sat, 25 May 2024 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 25 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर के धीमर खेड़ा निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
गदरपुर। ठेकेदार की ओर से तीन महीने से रोड़ी और मिट्टी डालकर सड़क को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया। वाहनों के चलने से उछलने वाले पत्थरों की चपेट में आकर कई ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एनएच 74 से ग्राम फतेहगंज से होकर धीमरखेड़ा तक जाने वाली सड़क के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में शुक्रवार को समीर और शाहनवाज के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने सड़क के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था सड़क का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने तीन माह पूर्व सड़क पर पत्थर और मिट्टी डालकर छोड़ दिया है। तेज रफ्तार वाहनों के चलने से उछलने वाले पत्थरों से अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। साथ ही धूल उड़ने से राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आना-जाना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द ही निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रशीद अहमद, जुनैद, विनोद कुमार, कमर अली, देवा, दीपक कुमार, पूरन चंद कंबोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन