फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers at Tehsil encompass against Patwari

ग्रामीणों ने पटवारी के खिलाफ तहसील पर दिया धरना

Sun, 16 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers at Tehsil encompass against Patwari
गदरपुर तहसील पर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हल्का पटवारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।


 शनिवार को ग्राम मजराशीला के कई ग्रामीण मौ. हारिश के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हल्का पटवारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।


आरोप था कि स्थायी, जाति आदि प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। इससे गरीब ग्रामीणों में रोष है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम पूरन सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना  समाप्त किया। इस मौके पर सत्तार, नूर अहमद, जुल्फेकार अली, तस्बीर अहमद, आसिफ अली, सगीर अहमद, गुलाम साबिर, मरुल निशा, रुकमान बाबा, अखलाक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed