फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard attacked a person who went to cut wood in kashipur

Uttarakhand: लकड़ी काटने गए व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, कृष्ण ने ऐसे बचाई जान; वन विभाग ने लोगों से की बात

Mon, 22 Jan 2024 05:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Jan 2024 05:20 PM IST
सार

काशीपुर में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। काशीपुर में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Leopard attacked a person who went to cut wood in kashipur
तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते वन कर्मी।- स्रोत- वन विभाग।

विस्तार

काशीपुर के मानपुर रोड पर तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 

मानपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल के पीछे ढेला नदी के किनारे खेत में कृष्ण कुमार (50) पुत्र बाबू राम रविवार सुबह करीब नौ बजे पेड़ से लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिस पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को इलाज के लिए एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने घायल का हाल-चाल जाना। उधर वन क्षेत्रीय अधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि विभागीय टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की और रात में भी गश्त की जाएगी। वहीं क्षेत्रवासियों को सतर्क किया गया है कि वह रात सुनसान वाले इलाके में नहीं जाए, साथ ही यदि कहीं तेंदुआ दिखाई देता है तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: श्रीराम के स्वागत के लिए सजा हल्द्वानी, इस स्कूल में 2100 दीप जलाकर मनाई खुशी, ये है तैयारियां


भुडाई गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
खटीमा के भुडाई गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। उपप्रभागीय वनाधिकारी खटीमा संचिता वर्मा के निर्देश पर खटीमा रेंज के कर्मचारियों ने बीडीसी सदस्य सपना राना और ग्रामीणों की मौजूदगी में पिंजरा लगाया। भुड़ाई गांव में गत शनिवार की रात विवाह समारोह में तेंदुए ने लोगों पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed