{"_id":"65a16efa130cc34dcb0af67b","slug":"villager-killed-by-elephant-in-khatima-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1940-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला
विज्ञापन
मृतक मदनराम की फाइल फोटो। - स्रोत - परिजन।
खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा रेंज के जंगलों में बकरियों के लिए पत्ते काटने गए एक ग्रामीण को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना से आसपास के गावों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
नौगवांनाथ निवासी मदन राम (50) पुत्र गौरीराम शुक्रवार दोपहर में बकरियों के लिए पत्ते काटने को किलपुरा के जंगल में गए थे। देर शाम उनके घर न लौटने पर उनकी पत्नी जीवंती देवी, छोटे भाई पचौरिया निवासी नरेश राम, ग्राम प्रधान मदन सिंह और गांव के लोगों ने उनकी जंगल में खोजबीन की, लेकिन पता कुछ नहीं चला।
सुबह करीब आठ बजे गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में मदनराम का शव मिला। वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। शव के पास हसिया भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मदनराम को हाथी ने पटककर या कुचलकर मारा है।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और गांव के लोगों को हाथियों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।