फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vigilance team raided DSO's house, seized documents

Udham Singh Nagar News: डीएसओ के घर विजिलेंस टीम ने मारा छापा, दस्तावेज कब्जे में लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team raided DSO's house, seized documents
रुद्रपुर। हरिद्वार में 50 हजार के रिश्वत के साथ पकड़े गए जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) श्याम आर्या के घर विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम ने घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं जिनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून सेक्टर की विजिलेंस ने हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य को उनके सहायक के साथ पचास हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर रात विजिलेंस की टीम मेट्रोपोलिस स्थित आवास पर पहुंची जहां दो-तीन घंटे जांच के बाद कुछ दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिए। इसके बाद टीम वापस चली गई।
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रिश्वत लेने में गिरफ्तार डीएसओ के रुद्रपुर मेट्रोपोलिस स्थित आवास की तलाशी ली गई। कब्जे में लिए गए दस्तावेज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऊधमसिंह नगर में रहा विवादों से नाता
श्याम आर्य ऊधमसिंह नगर में डीएसओ रह चुके हैं और उनका विवादों से लंबा नाता रहा है। यहां से उन्हें कई आरोपों के मामले में निलंबित किया गया। एक कर्मचारी को निलंबित करने के बाद श्याम आर्य के खिलाफ कर्मचारी संगठन ने मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद उन्हें देहरादून से संबद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed