फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Video of policemen pushing CM's helicopter goes viral

Udham Singh Nagar News: सीएम के हेलीकाॅप्टर पर धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल

Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Video of policemen pushing CM's helicopter goes viral
रुद्रपुर पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर को धक्का लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत साेशल मीडिया
रुद्रपुर। 18 दिसंबर को युवा सिख सम्मेलन में शिरकत करने आए सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकाॅप्टर को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को धक्का लगाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि हेलीकाॅप्टर के टायर नमी होने की वजह से थोड़ा धंस गए थे। पायलट के कहने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हेलीकाॅप्टर को करीब छह फीट पीछे धकेला था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री धामी युवा सिख सम्मेलन में शामिल होने के लिए रुद्रपुर पहुंचे थे। उनके हेलीकाॅप्टर की लैंडिंग के लिए पुलिस लाइन में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। हेलीपैड पर लैंडिंग के बाद सीएम हेलीकाॅप्टर से उतरकर फ्लीट में बैठने लगे थे। इसी बीच पायलट ने पुलिसकर्मियों को बुलाकर हेलीकाॅप्टर को थोड़ा पीछे करने को कहा जिसके बाद पुलिसकर्मियों की ओर से धक्का लगाकर हेलीकाॅप्टर को पीछे किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हेलीकाॅप्टर लैंडिंग स्पॉट से थोड़ा आगे चला गया गया। पायलट के कहने पर पुलिसकर्मियों ने छह फीट पीछे किया। बताया कि पायलट इंजन को बंद कर चुका था, इसलिए धक्का देकर पीछे किया गया। सीएम हेलीकाॅप्टर से उतरकर फ्लीट में बैठ गए थे तब पायलट ने हेलीकाॅप्टर पीछे करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed