फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vicious life imprisonment , a fine of fifty thousand

दुराचारी को उम्रकैद, पचास हजार का जुर्माना

Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
 दस वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद और पचास हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भी होगा। कोर्ट की यह सजा आरोपी को जीवित रहने तक भुगतनी होगी।
विज्ञापन



13 अप्रैल 2015 की रात को आरोपी आनंद बाला पुत्र निखिल बाला ग्राम गबिया जिला पीलीभीत हाल निवासी ट्रांजिट कैंप पड़ोस में रहने वाली दस वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। कमरे में उसने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में किशोरी घर पर न पाकर परिजन हैरान हो गए उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से किशोरी को खोजने की कोशिश की।
विज्ञापन


आखिरी बार पड़ोसी किराएदार के ही कमरे में किशोरी को जाते देखे जाने के शक में परिजनों और लोगों ने घर में दबिश दी तो बंधक किशोरी बदहवास हालत में मिली। इसके बाद मामला पुलिस में दिया गया वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती का मेडिकल कराने पर उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल होने पर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला एफटीसी नीलम रात्रा की अदालत में चला। कोर्ट ने आरोपी को धारा 376 (2) उम्रकैद, पचास हजार जुर्माना वहीं धारा 366 में दस वर्ष का कठोर कारावास और बीस हजार रुपये जुर्माना, धारा 342 में एक वर्ष की कठोर सजा सुनाई। इस मामले में एडीजीसी पाक्सो उमेश नाथ पांडे और अर्चना पीयूष पंत ने सात गवाह पेश किए। इसके बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed