फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Verification identify criminals

अपराधियों की पहचान के लिए हो सत्यापन

Sun, 02 Oct 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Sun, 02 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम को रोकने के लिए बाहरी अपराधियों की पहचान की जाए। इसके लिए हर गांव व शहर में बाहरी लोगों का सत्यापन हो। धार्मिक तथा सामाजिक उत्थान समिति के लोगों ने इस आशय का ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा।
विज्ञापन



  शनिवार को समिति के संयोजक एडवोकेट हरीश दुबे के नेतृत्व में नगरवासियों ने जिलाधिकारी चंद्रेश यादव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला को सौंपा। जिसमें कहा कि औद्योगिक आस्थान सिडकुल की स्थापना के बाद से यहां बाहरी प्रांतों व शहरों के लोग कार्य करने आए हैं। जो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जहां-जहां झुग्गी झोपड़ियां बनी हैं, वहां बाहरी लोग भी झुग्गी झोपड़ी बना रहे हैं। इन लोगों का सत्यापन नहीं किया जाता है। रोजगार के नाम पर यहां आकर रहने वाले लोगों में कई आपराधिक किस्म के लोग भी रहने लगे हैं। वहां पर व्यापार मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता, बाबू मियां, शक्ति त्रिपाठी, सुखदेव सिंह, विपिन टम्टा, रोहित भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed