फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vehicles parked near the railway gate are causing jam

Udham Singh Nagar News: रेलवे फाटक के किनारे खड़े वाहन लगा रहे जाम

Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked near the railway gate are causing jam
रुद्रपुर। छतरपुर रेलवे फाटक के आसपास रात को खड़े होने वाले ट्रक तो वाहनों की आवाजाही में दिक्कत पैदा करते ही हैं, अब दिन में भी फाटक पर ट्रकों का जमावड़ा लगने लगा है। रेलवे फाटक कि रुद्रपुर छोर की ओर सुबह से देर रात तक ट्रकों को पार्क कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रकों के फाटक के पास सड़क किनारे खड़े रहने से रेल गुजरने के दौरान फाटक बंद होेने के दौरान वहां पर वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क किनारे पार्क किए गए ट्रकों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

फाटक के पास यातायात पुलिस के एक सिपाही और होमगार्ड के जवान की ड्यूटी रहती है, लेकिन फाटक पर दिनभर खड़े रहने वाले ट्रकों को हटाने की जहमत नहीं उठाई जाती। रात को फाटक से पहले अशोक लेलेंड कंपनी के पास लगने वाला ट्रकों का जमावड़ा हादसों को आमंत्रण दे रहा है। इसे भी देखने को वाला कोई नहीं है। जिम्मेदारों ने आंख मूंद रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या का कहना है कि फाटक के पास अकारण खड़े रहने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मातहतों को दिए जाएंगे। वह स्वयं भी मौके पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed