{"_id":"698cca1664651cbdd20b80f8","slug":"vehicles-carrying-mining-material-will-not-ply-on-the-narrow-roads-of-rural-areas-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-139125-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ग्रामीण क्षेत्र की संकरी सड़कों पर नहीं चलेंगे खनन सामग्री लदे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ग्रामीण क्षेत्र की संकरी सड़कों पर नहीं चलेंगे खनन सामग्री लदे वाहन
Wed, 11 Feb 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। संकरी सड़कों पर खनन वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम ने संकरी सड़कों की रिपोर्ट तीन दिन में बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
रविवार रात ग्राम ब्रह्मनगर निवासी अनिल कुमार, कुंडेश्वरा निवासी कृष्णकांत और सोमवार सुबह शिवनगर निवासी जयपाल सिंह की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मंगलवार के दिन किच्छा में पीलीभीत के जोशी कॉलोनी निवासी दिनेश वैद्य और उनकी पत्नी कविता को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था जिसमें कविता की मौत हो गई है। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने परिवहन, पुलिस, खनन और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि ग्रामीण समेत विभिन्न क्षेत्रों की संकरी सड़कों पर खनन वाहन नहीं चलेंगे। ऐसी सड़कों की रिपोर्ट तीन दिन में डीएम कार्यालय भेजी जानी है। बताया कि संकरी सड़कों पर पुलिस विभाग बेरियर लगाएगा। स्कूल टाइम में कोई भी खनन वाहन नहीं चलेगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एसडीएम, सीओ, एआरटीओ की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने खनन विभाग से क्षमता के अनुसार वाहनों को खनन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसी के साथ जसपुर, बाजपुर, काशीपुर में चेकिंग शुरू कर दी गई है।