{"_id":"5a5907de4f1c1bab3f8b4760","slug":"vehicle-owner-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से दबकर वाहन स्वामी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से दबकर वाहन स्वामी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें दबकर ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसने रास्ते मे दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम शांतिपुरी नंबर तीन निवासी ललित कोरंगा(39) पुत्र पुष्कर कोरंगा अपनी ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर बिंदुखत्ता के खुरिया खत्ते की तरफ जा रहा था। खुरिया खत्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आनन फानन में उसे उपचार में लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले जाया गया। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन