फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaccination Drive

दिनेशपुर में टीकाकरण अभियान तेज करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination Drive
जिला बार भवन में अधिवक्ता को वैक्सीन लगाती एएनएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीडीओ आशीष भटगाई ने टीकाकरण बढ़ाने के लिए रविवार को पीएचसी दिनेशपुर में संचालित टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. प्रदीप पांडे को निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि क्षेत्र में टीकाकरण बढ़ाने के लिए केंद्र का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। अधीनस्थों को योजनाबद्ध तरीके से टीकाकरण के लिए निर्देश दें ताकि टीकाकरण से कोई भी महिला और पुरुष वंचित न रहे। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान में लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीकाकरण से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। वहां सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक आदि थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला बार भवन में रविवार को टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने किया। शिविर में अधिवक्ताओं व उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद 84 दिन की अवधि पूर्ण होने पर दूसरी डोज लगाई गई। करीब 350 अधिवक्ताओं व उनके परिवार के सदस्यों ने वैक्सीन लगवाई। वहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, सचिव शिव कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष कमल चिलाना, जावेद आलम, एएनएम दीपा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed