{"_id":"60b52cf18ebc3e34f8741380","slug":"vacccine-sent-for-45-plus-people-instead-of-youth-rudrapur-news-hld4261635105","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की बजाय 45 प्लस वालों के लिए भेज दी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की बजाय 45 प्लस वालों के लिए भेज दी वैक्सीन
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान के दौरान आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति सरकार ठीक से अपनी जवाबदेही का निर्वहन नहीं कर पा रही है। कभी समय पर वैक्सीन ना भेजने तो कभी दूसरी श्रेणी की वैक्सीन भेजने की लापरवाही के चलते जिले में टीकाकरण अभियान लड़खड़ा रहा है।
जिले में रविवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 20 हजार वैक्सीन मिली थीं। इसके बाद जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 33 हजार 110 वैक्सीन उपलब्ध थी। वहीं, जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पांच दिन पहले ही वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने देहरादून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के लिए 11 हजार 500 वैक्सीन की डिमांड की थी।
इधर, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने बताया कि सोमवार को जिले में युवाओं के लिए वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन रुद्रपुर स्थित क्षेत्रीय भंडार में देहरादून से युवाओं की बजाय 45 वर्ष अधिक उम्र के लोगों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की 11,500 कोविशील्ड वैक्सीन वैक्सीन भेज दी गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही युवाओं के लिए भी वैक्सीन भेजे जाने की उम्मीद है। वहीं, वैक्सीन नहीं आने से जिले में लगातार पांचवें दिन युवाओं को वैक्सीन नहीं लग सकी। (संवाद)