{"_id":"5e06538d8ebc3e8804393fe7","slug":"uttrakhand-scores-302-in-first-day-kashipur-news-hld3672699178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्राफी: पहले दिन उत्तराखंड को 203 रन का लक्ष्य मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूच बिहार ट्राफी: पहले दिन उत्तराखंड को 203 रन का लक्ष्य मिला
विज्ञापन
काशीपुर हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी में मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कूच बिहार ट्रॉफी के पहले दिन हुए मुकाबले में जम्मू कश्मीर की टीम 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं, उत्तराखंड की टीम एक विकेट गवांकर सात रन बना चुकी है। दूसरे दिन उत्तराखंड की टीम भारी लीड लेने का प्रयास करेगी।
शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के पहले दिन जम्मू कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए जम्मू कश्मीर की टीम ने पहले दिन 203 रन बना लिए। हालांकि इस दौरान पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम मैच समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 7 रन बना चुकी है। उत्तराखंड की टीम को एक मात्र झटका कमल के रूप में लगा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम के दीक्षांत ने 11, हुमेर के सर्वाधिक 71, मुशीफ ऐजाज ने 61, अवर हसन ने 7, बशीद ने 12 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की टीम से गौरव नेगी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सर्वाधिक सात विकेट झटके। वहीं, अंकित और गौरव चौधरी को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम मैच समाप्ति तक एक विकेट खोकर सात रन बना चुकी थी। शनिवार को उत्तराखंड की टीम जम्मू कश्मीर से भारी लीड लेने का प्रयास करेगी। जम्मू कश्मीर की तरफ से बशीद ने एक विकेट लिया। मैच रेफरी कुमार नैयर, अंपायर शोरान सोमा, विजय कुमार रहे। जबकि स्कोरर की भूमिका राजेंद्र शर्मा और रंजीत ने निभाई। वहां पर दीपक मेहरा, हाइलेंडर एकेडमी के प्रबंधक संजय ठाकुर, राजेंद्र सक्सेना, गौरव तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, शैलेश कुमार, गौरव फर्त्याल, भारत पंत, राहुल पवार, ज्ञानेंद्र पांडे आदि थे।