{"_id":"62547ce3ea90122db563d6f1","slug":"uttrakhand-loose-the-match-rudrapur-news-hld459180623","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की पुरुष टीम पहला लीग मुकाबला बिहार से हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की पुरुष टीम पहला लीग मुकाबला बिहार से हारी
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में वॉलीबाल कोर्ट में खेलते उत्तराखंड व बिहार की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। 23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा में पहले दिन ही मेजबान उत्तराखंड की पुरुष टीम बिहार की टीम से 3-2 के स्कोर से हार गई, जबकि महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने पुडुचेरी को 3-0 से शिकस्त दी।
भारतीय वॉलीबाल महासंघ व उत्तरांचल ओलंपिक संघ की ओर से स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुष वर्ग के 21 और महिला वर्ग की टीमों के 14 मैच खेले गए। वीएफआई के अनुसार, 34 डिग्री तापमान में भी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए मैच सुबह और शाम को आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन सीएम के कार्यक्रम के चलते कुछ मैच दोपहर में भी खेले गए। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि शाम छह बजे तक चले पुरुष वर्ग के लीग मुकाबले में पंजाब की टीम ने झारखंड को 3-0 के स्कोर से हराया। दूसरे मैच में तेलंगाना ने मणिपुर को 3-2 से हराया। तीसरे मैच में साईं की टीम ने मध्यप्रदेश को 3-0 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में गुजरात की टीम ने बिहार को 3-0 से हराया, साईं (भारतीय खेल प्राधिकरण) की टीम ने झारखंड को 3-0 से हराया, जबकि तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।
वहां उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथलेश सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, वॉलीबाल कोच सुरेश बिष्ट, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रथीस नायर, उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नाग्न्याल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी आदि थे।
विज्ञापन
सीएम के देरी से पहुंचने पर भूखे-प्यासे रहे खिलाड़ी
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर से आने पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ भी विलंब से हो सका। इसके चलते खिलाड़ियों को दिन का खाना करीब चार बजे मिला। दरअसल, मुख्यमंत्री को देहरादून से रुद्रपुर 1.25 पर पहुंचना था, लेकिन सीएम करीब दो बजे स्टेडियम पहुंचे। साढ़े तीन बजे तक स्टेडियम पर ही मुख्यमंत्री के रहने से खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से खाना नहीं खिलाया गया। सीएम के जाने के बाद खाने के स्टॉल पर खिलाड़ियों व कोचों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके चलते कुछ समय तक खाने के स्टॉल पर अव्यवस्था फैली रही। संवाद
मार्चपास्ट के दौरान एक खिलाड़ी हो गई थी बेहोश
रुद्रपुर। सीएम के आने से पहले खिलाड़ियों को 35 डिग्री तापमान पर खेल मैदान में मार्चपास्ट की रिहर्सल कराई गई। इंडोर खेल को भीषण गर्मी में आउटडोर में कराने से उत्तरप्रदेश राज्य की एक खिलाड़ी मार्चपास्ट के दौरान चक्कर खाकर नीचे गिर गई। सीएम के कार्यक्रम के दौरान भी कई खिलाड़ियों की गर्मी से हालत खराब हो गई। संवाद
गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए ईएसआई अस्पताल में लगाया गया फ्रिज
रुद्रपुर। ईएसआई अस्पताल में 23 राज्यों की महिला वर्ग की टीमों को ठहराया गया है। गर्मी में खिलाड़ियों को सामान्य पानी से प्यास नहीं बुझने पर जिला प्रशासन की ओर से ईएसआई अस्पताल में फ्रिज की व्यवस्था की गई है। संवाद
-
कल खेले जाएंगे 35 लीग मुकाबले
रुद्रपुर। मंगलवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 35 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। वीएफआई कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 21 लीग मुकाबले पुरुष वर्ग की टीम खेलेगी, जबकि 14 लीग मुकाबले महिला वर्ग की टीम खेलेगी। पुरुष वर्ग में पहला लीग मुकाबला केरल व दिल्ली के बीच होगा। जबकि महिला वर्ग में पहला लीग मुकाबला में हरियाणा व उड़ीसा के बीच खेला जाएगा। संवाद