{"_id":"5a3c00ea4f1c1bc5668b66f8","slug":"uttarakhand-will-play-in-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड सेमाफाइनल में पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सेमाफाइनल में पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
टैलेंट टेन क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से छह दिनी प्रतियोगिता में कर्नाटक, उत्तराखंड, यूपी की टीमों ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के पांचवें दिन क्वाटर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच जम्मू कश्मीर जूनियर और कर्नाटक की टीम के बीच खेला गया। जम्मू कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कर्नाटक की टीम ने दो विकेट खोकर 49 रन बनाकर जीत दर्ज की।
दूसरा मैच उत्तराखंड और बंगाल की टीम के बीच खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी बंगाल की टीम ने 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 49 रन बनाकर हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
तीसरा मैच पुडुचेरी और यूपी की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुडुचेरी की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। टीम ने 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 99 रन बनाए। वहीं यूपी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर सात विकेट खोकर 101 बना जीत दर्ज की। फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव महेश जी शॉ ने बताया कि तीन क्वाटर मैच खेले गए। एक मैच शुक्रवार की सुबह होगा।