{"_id":"6910f2a911dd1d82ba0b0695","slug":"uttarakhand-was-achieved-due-to-the-sacrifice-of-the-agitators-yashpal-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112064-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों के बलिदान से प्राप्त हुआ उत्तराखंड : यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों के बलिदान से प्राप्त हुआ उत्तराखंड : यशपाल
Mon, 10 Nov 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही हमें अलग राज्य प्राप्त हुआ है। हमें शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और विकसित उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने शहीद स्मारक स्थल में राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि आज हम उत्तराखंड की रजत जयंती अवश्य मना रहे हैं। यह भी सच्चाई है कि राज्य आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। रोजगार के अभाव में पहाड़ों से लगातार पलायन जारी है। राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
कार्यक्रम के बाद नेता प्रतिपक्ष ने लोनिवि अतिथि गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती व जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहां पर डॉ. गणेश उपाध्याय, रेखा सोनकर, उमेश राठौर, हरीश दुबे, नवतेज पाल, इंद्रपाल आर्य, नरेंद्र आर्या, कृष्णा नेगी आदि मौजूद रहे।