{"_id":"662837ab752eceda4104dac6","slug":"uttarakhand-police-pasted-attachment-notice-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103596-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड पुलिस ने पंजाब में सर्बजीत के घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड पुलिस ने पंजाब में सर्बजीत के घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस
Wed, 24 Apr 2024 04:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में सर्बजीत सिंह के घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को पंजाब के तरनतारन शहर पहुंचकर शार्प शूटर सर्बजीत सिंह के घर पर सीआरपीसी की धारा-82 का कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद यदि सर्बजीत ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
28 मार्च 2024 को डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर फरार बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह का पुलिस ने हरिद्वार जिले में नौ अप्रैल को एनकाउंटर कर दिया था। लेकिन दूसरा फरार शार्प शूटर तरनतारन पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी में दबिश दे रही है।
गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद सर्बजीत की गिरफ्तारी न होने पर उसके विरुद्ध कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस न्यायालय से प्राप्त सीआरपीसी की धारा 82 का नोटिस लेकर सर्बजीत के पंजाब स्थित घर तरनतारन पहुंची।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तरनतारन स्थित सर्बजीत सिंह के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। कहा कि नोटिस चस्पा होने के बाद भी यदि सर्बजीत सिंह न्यायालय में पेश नहीं हुआ, तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बाबा तरसेम हत्याकांड की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है। हत्या के षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।