Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand players won 33 medals including gold.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत 33 पदक झटके

Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand players won 33 medals including gold.
इंदौर में पदक प्राप्त खिलाड़ियों के साथ पदाधिकारी। स्रोत : पदाधिकारी
काशीपुर। इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप में काशीपुर समेत उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण समेत 33 पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

चार से सात अक्तूबर तक इंदौर (एमपी) में 14वीं बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इसमें अंडर- 9 बायथल व ट्रायथल में रितेश जोशी ने स्वर्ण, योगिता जोशी ने ट्रायथल में स्वर्ण, अंडर-11 में रुद्र जोशी ने बायथल-ट्रायथल में स्वर्ण, यशवी ने बायथल-ट्रायथल में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

अंडर-13 में यशवर्धन सिंह चौहान ने ट्रायथल-बायथल में स्वर्ण, दिव्यांश ने ट्रायथल में कांस्य, श्रद्धा जोशी ने बायथल-ट्रायथल में रजत, अर्णा चौहान ने बायथल-ट्रायथल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अंडर-15 ट्रायथल में अवनि राणा ने रजत, आदित्य नेगी ने बायथल में स्वर्ण व ट्रायथल में रजत, करण नेगी ने ट्रायथल में स्वर्ण व बायथल में रजत, भार्गवी रावत ने ट्रायथल-बायथल में स्वर्ण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 में नीरज नेगी ने ट्रायथल में स्वर्ण व बायथल में रजत, रितेश सिंह अग्रवाल ने ट्रायथल में कांस्य, सक्षम प्रताप सिंह ने ट्रायथल में स्वर्ण पदक झटका है। इनके अलावा वरिष्ठ महिला वर्ग में ममता खाती ने ट्रायथल में स्वर्ण व बायथल में रजत, डिंपल ने ट्रायथल में रजत, मास्टर बी पुरुष वर्ग में रघुवर दत्त जोशी ने ट्रायथल में स्वर्ण व बायथल में रजत, मोनी रावत ने बायथल में रजत जीता।

मास्टर 40 से अधिक आयु वर्ग में गिरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने ट्रायथल व बायथल में कांस्य पदक हासिल किया है। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन सचिव दयाल सिंह, कोच सुनीता चौहान, आनंद सिंह बोरा, गोपाल बिष्ट, सुनील चौहान, नीरज कुमार, रमेश खर्कवाल आदि सभी से आगामी खेलों में बेहतर खेल की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed